मऊरानीपुर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया…

बाबा केदारेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:-

मऊरानीपुर: बुंदेलखंड के सबसे अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध पवित्र शिवालय केदारेश्वर धाम पर श्रद्धालु आधी रात से ही भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए उमड़ पड़े। रविवार की भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली।

बाबा केदारेश्वर और आदिशक्ति जगत माता का भव्य श्रृंगारः-

मंत्रोच्चार और अनुष्ठानों, ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच धार्मिक परंपरा अनुसार बाबा केदारेश्वर और आदिशक्ति जगत माता का अद्भुत भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार दर्शन पाकर भक्तगणों की खुशी का ठिकाना ना रहा।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर मुकेश सिंह सोलंकी ने व्यापक एवं पुलिस बल की शानदार व्यवस्था की थी। आदिशक्ति जगत जननी मां जगदंबे का खूबसूरत दिव्य और अलौकिक, अद्भुत श्रंगार रीता सिंह के द्वारा किया गया।

इस मौके पर उपस्थित रहे अधिकारी व उप जिलाधिकारीः-

इस धार्मिक कार्यक्रम में बाबा केदारेश्वर के अनन्य भक्तों के साथ-साथ एसडीम झांसी गोपेश तिवारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार यादव, उप जिलाधिकारी श्वेता साहू, पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश सोलंकी, रिंकू पश्तो र, पार्षद रूबीपावस मोदी, आशु भारद्वाज, बृजेश गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह दांगी प्रमुख रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रिपोर्टर – मुकेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD