शंकराचार्य केस में बड़ा खुलासा…

शंकराचार्य केस में दावा- नाबालिगों से कुकर्म की पुष्टि: मेडिकल रिपोर्ट आई, पीड़ित बटुक बोला- अविमुक्तेश्वरानंद ने किया शोषण:-

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि उनके साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल टेस्ट कराया था। दो डॉक्टरों के पैनल ने प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट किया था। इसके बाद रिपोर्ट बंद लिफाफे में गुरुवार को जांच अधिकारी को सौंप दी गई। अब इसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे गंभीर आरोपः-

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बटुकों से कुकर्म किसने किया? कब किया? कहां किया? ये जांच का विषय है। पूरी जांच के बाद स्पष्ट होगा कि अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप कितने सही हैं। थाना प्रभारी झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि मेडिकल हो गया है। कोर्ट का मामला है। ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।

माघ मेले में हुआ था शोषणः-

एक पीड़ित बटुक पहली बार मीडिया के सामने आया। उसने ‘आज तक’ को दिए इंटरव्यू में दावा किया- मैं अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा शोषण किया गया। हमारे साथ और भी बच्चे थे, उनका भी शोषण किया गया। किसने शोषण किया? इस पर पीड़ित ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद। क्या आप माघ मेले की बात कर रहे? इस पर उसने कहा- जी, वहां पर भी मेरे साथ 16 जनवरी को शोषण किया। शंकराचार्य के शिष्य प्रकाश और अरविंद बच्चों को बाहर से लाते हैं। इसके बाद उनके साथ यौन शोषण किया जाता है।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD