सीतापुर में गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई….

पुलिस की बड़ी जीत: अभियुक्त को 3 साल की सजा और 5,000 रुपये का जुर्माना:-

सीतापुर: पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक अभियुक्त को 3 साल की सश्रम कारावास और 5,000 रुपये का अर्थदंड दिलाने में सफलता प्राप्त की है।

थाना तालगांव पर पंजीकृत मु.अ.सं 388/21 की गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अभियोजन द्वारा मुकदमे की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 26.02.2026 को मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश(यू0पी0गैंगेस्टर एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-03 सीतापुर द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्त-हेतराम पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम नयागांव नेवादा थाना तालगांव जनपद सीतापुर को धारा 2/3 यू0पी0 गैगेंस्टर एक्ट में 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।

रिपोर्टर – राशिद खांन चांद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD