अयोध्या में साप्ताहिक बंदी का पालन कराया…

साप्ताहिक बंदी का सख्ती से अनुपालन, खुली दुकानों पर कार्रवाई:-

अयोध्या: नगर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का सख्ती से अनुपालन कराया गया। प्रशासन की टीम ने नगर में घूम-घूमकर खुली दुकानों को बंद कराया। जिससे नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह तथा नगर पंचायत की टीम ने बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुली पाई गई दुकानों को तत्काल बंद कराया और दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार साप्ताहिक बंदी का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दी।

रिपोर्टर – अभिषेक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD