बदमाशों के हौसले बुलंद, मऊरानीपुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां:-

मऊरानीपुर: उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर में मौजूदा समय में सिलसिले बार बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। मऊरानीपुर पुलिस का बदमाशों में खौफ और भय लगभग खत्म हो गया है। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है की कोई भी बड़ी वारदात दिनदहाड़े करने में भी नहीं चूक रहे हैं। मऊरानीपुर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आरोपी गण खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं फरियादी मुख्य मार्गों पर जाम लगाकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
मऊरानीपुर में गोलीबारी और दहेज हत्या, पुलिस ने किया कार्रवाईः-

ताजा मामला मऊरानीपुर थाना अंतर्गत मोहाल नई बस्ती निवासी सतीश श्रीवास की गोली मारकर हत्या कर दी वही उसी दिन ग्राम चुरारा में ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की दहेज हत्या का आरोप लगाए एक और घटना में एक सिरफिरे युवक ने एक मजदूर पर हमला बोल दिया जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इन दर्दनाक घटनाओं से पूरे शहर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया था क्योंकि बदमाश व्यस्त सड़क मार्ग पर गोलियां चला रहे हैं।

तीनों मामलों में पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश सोलंकी ने स्वयं कमान संभाल कर महज 24 घंटे में ही बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी गणों को घेराबंदी करके पकड़कर जेल भेज दिया। लेकिन अब पुलिस के उच्च अधिकारियों को जरूर संज्ञान में लेना चाहिए सवाल उठता है कि अस्पताल से लेकर थाने तक पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश सोलंकी ही लोगों से जूझते,वार्तालाप करते नजर आए बकाया पुलिस बल दूर से ही खड़ा क्यों तमाशा देखता रहा।
रिपोर्टर – मुकेश सिंह
