लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुष्कर्म-हत्या, न्याय की मांग….

पटेल संस्थान ने पीड़ित परिवार से मिलकर की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग:-

लखीमपुर खीरी: सदर कोतवाली इलाके में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में, पटेल संस्थान का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीतापुर जिले में पीड़ित परिवार के गांव पहुंचा और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में संस्थान के अध्यक्ष पटेल राजीव वर्मा, मंत्री अंकुर वर्मा, अजय वर्मा, संजय वर्मा, सतीश वर्मा और शिवम पटेल शामिल थे। यह दल लखीमपुर संस्थान के अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा और कस्ता-मितौली क्षेत्र के सत्यपाल वर्मा के साथ मृतका के गांव पहुंचा। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। सदस्यों ने इस जघन्य घटना को समाज के लिए बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

जानकारी के अनुसारः-

छात्रा अपनी मां और बहन के साथ किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह 24 फरवरी को बैंक जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। काफी तलाश के बाद 3 मार्च को उसका शव एक खेत में बरामद हुआ था। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लोग दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टर – शैलेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD