आदापुर में शिक्षकों ने मनाया इफ्तार पार्टी….

रमजान के महीने में आदापुर प्रखंड संसाधन केंद्र पर किया गया शिक्षकों द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन:-

बिहार: मोतिहारी जिले के आदापुर प्रखंड में रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता ने हिस्सा लिया।

शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्वक रोजा खोला:-

इस अवसर पर सभी ने शांतिपूर्वक रोजा खोला और एक दूसरे से गले मिलकर सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आदापुर प्रखंड लेखपाल संजीव चौबे, अतिकुर रहमान, आलोक पांडे, अरविंद पांडे, शशि भूषण तिवारी, निसार अहमद, विश्वनाथ प्रसाद सहित कई शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदू-मुस्लिम एकता का नजारा:-

हिंदू शिक्षकों और स्थानीय जनता ने भी टोपी पहनकर और गले मिलकर इस अवसर पर सद्भाव का परिचय दिया। इस आयोजन ने एक बार फिर से हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।

रिपोर्टर – कौशल किशोर तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD