गौ सम्मान आह्वान अभियान, केकड़ी में 27 अप्रैल को रैली निकालेंगे गौ सेवक….

केकड़ी में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न, 27 अप्रैल को रैली निकाल ज्ञापन देने का हुआ निर्णय:-

राजस्थान: केकड़ी में कादेड़ा रोड़ स्थित बढ़ते कदम गौशाला संस्थान में केकड़ी तहसील के गोभक्तो एवं गौ सेवक दल के तत्वावधान में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग एवं पूरे भारतवर्ष में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर 27 अप्रैल को होने वाली विशाल रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई।

गौ सेवक पवन दास महाराज ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए तहसील स्तर पर विशाल रैली निकालकर प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में इसके सफल आयोजन की तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

27 अप्रैल को गौ सेवकों और युवाओं की भारी संख्या उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए प्रार्थना पत्र देगी। यदि यह मांग पूरी नहीं होती है, तो हजारों गौ सेवक जिला स्तर और राजधानी स्तर पर भी ज्ञापन देंगे और विशाल आमरण अनशन करेंगे।

रिपोर्टर – पवन राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD