पुलिस की तेजी: 24 घंटे में खुलासा, 12 वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी पकड़ा गया:-

सोनभद्र: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और आरोपी दिवाकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी दिवाकर गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि उसके परिवार और आर्यन के परिवार के बीच मकान के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। साथ ही उसे मृतक की मां पर जादू-टोना करने का शक था। इसी रंजिश में उसने बालक की हत्या कर दी।
रिपोर्टर – नन्दगोपाल पाण्डेय
