डिंपल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा:-

जालौन: बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जन्म जयंती पर धानुका कठेरिया समाज द्वारा मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास सपा कार्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह महायज्ञ में मैनपुरी सांसद श्रीमती डिंपल यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। विशिष्ट अतिथियों में सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सांसद सहित बड़ी संख्या में नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 17 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिन्हें डिंपल यादव ने आशीर्वाद दिया।डिंपल यादव ने भाषण में भाजपा सरकार को घेरते हुए गैस सिलेंडर वितरण में हो रही लापरवाही पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गैस की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं, जिसमें महिलाएं-पुरुष घायल हो रहे हैं। साथ ही, अवैध जमीन कब्जे के मामलों में भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। कांशीराम साहब व बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि कांशीराम जी ने दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक समाज को राजनीति में भागीदारी दिलाई, जबकि बाबासाहेब ने संविधान के रूप में मजबूत हथियार दिया।उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा और 2024 लोकसभा चुनाव से बेहतर परिणाम लाने का आह्वान किया। आयोजक महेंद्र कठेरिया व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही।

प्रमुख उपस्थित दीप नारायण यादव पूर्व विधायक,श्री रामपाल पूर्व मंत्री,दीपराज गुर्जर जिलाअध्यक्ष ,कप्तान सिंह राजपूत पूर्व विधायक, हरिओम उपाध्याय पूर्व मंत्री, आनंद यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, शिवराम कुशवाहा पूर्व विधायक, नन्नू राजा, सुरेंद्र बजरिया, वेद प्रकाश यादव विधानसभा अध्यक्ष उरई, अजहर वेग कदौरा, बृजेंद्र कठेरिया, वीरपाल सिंह दादी, ब्रजमोहन बब्लू नरछा प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य,राजू अहिरवार सांसद प्रतिनिधि,जीनू कोरी,महेश शिरोमणि,बाबू राजा चौधरी आदि हजारों की भीड़ उमड़ने से सपा की बढ़ती लोकप्रियता साफ झलक रही है, जिससे विपक्षी दलों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्टर – रणजीत गौतम
