इण्डियन आयल का बड़ा कदम, दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण दिए:-

सोनभद्र: इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और जीवन को सुगम बनाना था। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल आदि उपकरण निःशुल्क दिए गए।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि दिव्यांग जनों को ईस्वर ने अद्भुत क्षमता शक्ति और समझ प्रदान की है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृती अवस्थी, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – नंदगोपाल पांडे
