मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद:-

सीतापुर: पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा चोरी/लूट की घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग के अनावरण एवं संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उक्त दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिनांक 18.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिधौली श्री कपूर कुमार के नेतृत्व में थाना रामपुरकलां की पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा थाना रामपुरकलां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/26 धारा 305(A)/331 बीएनएस में प्रकाश मे आये।
अभियुक्त कौशलेन्द्र कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ककरहिया संकरपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर को थाना रामपुरकलां क्षेत्रान्तर्गत जोधपुर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद चोरी किये गये मोबाइल फोन, एक अदद मोटर साइकिल पल्सर, एक अदद पिट्ठू बैग व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
कार्यवाही का विवरणः-

आज दिनांक 18.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई अभियुक्त कौशलेन्द्र द्वारा किसी अन्य घटना को कारित करने की फिराक में है। यदि जल्दी घेराबंदी की कोशिश की जाय तो पकड़ा जा सकता है। जिस सूचना पर थाना रामपुरकलां पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा थाना रामपुर कलां क्षेत्रांतर्गत जोधपुर पुलिया के पास रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल पर सवार अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया जाने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गयी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कौशलेन्द्र कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ककरहिया संकरपुर थाना रामपुर काला जनपद सीतापुर ज्ञात हुआ। अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद चोरी किये गये मोबाइल फोन, एक अदद मोटर साइकिल पल्सर, एक अदद पिट्ठू बैग व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा.न्यायालय किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता- कौशलेन्द्र कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ककरहिया संकरपुर थाना रामपुर काला जनपद सीतापुर
अनावरित अभियोग – मु0अ0सं0 50/26 धारा 305(A)/331 बीएनएस थाना रामपुरकलां सीतापुर
कुल बरामदगी- अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद चोरी किये गये मोबाइल फोन, एक अदद मोटर साइकिल पल्सर, एक अदद पिट्ठू बैग व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
पुलिस टीम थाना रामपुरकलां- थानाध्यक्ष रामपुरकलां मय टीम
पुलिस टीम एसओजी- प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री सतेन्द्र विक्रम सिंह मय टीम
रिपोर्टर – राशिद खांन चांद
