बोकारो में सड़क निर्माण में लापरवाही, जांच के आदेश…

सियरढाको में पीसीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता की सूचना पर निरीक्षण को पहुंचे जिप सदस्य:-

झारखंड: बोकारो के सियरढाको में पीसीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिप सदस्य माला कुमारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। जिप सदस्य ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य नियमानुसार और गुणवत्ता के साथ किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

जिप सदस्य ने सड़क निर्माण में अनियमितता पर उठाई आवाजः-

निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपयोग किए जा रहे सामग्री की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर जिप सदस्य ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य नियमानुसार और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर – अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD