मुक्तिधाम के बाहर बना स्नानघर, समाजसेवियों के साथ उद्घाटन…

गोलागोकर्णनाथ में अंत्येष्टि स्थल पर बना स्नानघर, उद्घाटन समारोह में समाजसेवी रहे मौजूद:-

लखीमपुर खीरी: गोलागोकर्णनाथ में बुधवार को अंत्येष्टि स्थल योजना के तहत वार्ड नं 06 मो० तीर्थ गोकर्ण वार्ड द्वितीय में मुक्तिधाम के बाहर स्नानघर का उद्घाटन किया गया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने समाजसेवियों के साथ इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर कारीडोर बनने के बाद से अंत्येष्टि के बाद स्नान के लिए दिक्कत हो रही थी, इसलिए मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के पास स्नानघर बनवाया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणः-

इस अवसर पर समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, जी डी गोयनका के डायरेक्टर अतुल अग्रवाल, पंजाबी महासभा अध्यक्ष पारस मिश्रा, लायंस क्लब अध्यक्ष संजय बंसल, नामित सभासद राम चन्द्र राठौर, गीता विश्वकर्मा, शत्रोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD