जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का मामला उजागर, ठेकेदार और अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप:-

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संचालित किया गया लेकिन अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिली भगत से 405.01 लाख की योजना 2022 में कार्य चालू होकर 2024 मैं पूर्ण हो गया कोई शिकायत ना हो इसलिए कार्यपूर्ण की जगह सफेद पेंट से पुताई कर दी गई। मामला फसता देख उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण अयोध्या अधिशासी अभियंता द्वारा संबंधित फर्म के ठेकेदार से फोन पर बात कर एक हफ्ते के अंदर काम चालू करने की चेतावनी दी गई।

ठेकेदार द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा जयसिंहमऊ के प्रधान संदीप उर्फ पिंटू वर्मा व अन्य लोगों द्वारा कार्य किया गया है श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट करवाने की चेतावनी दि गई कि आपके द्वारा कैसे उसी गांव का प्रधान कार्य कर रहा है क्यों ना सामान की क्वालिटी एवं गुणवत्ता की जांच कराई जाए यदि 15 दिन के अंदर कार्य पूर्ण नहीं होता है तो धरना दिया जायेगा।
रिपोर्टर – अभिषेक सिंह
