जिलाधिकारी ने लंबित जख्म प्रतिवेदन पर जताई नाराजगी…

मोतिहारी में पुलिस और प्रशासन की बैठक: जख्म प्रतिवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अद्यतन करने के निर्देश:-

बिहार: मोतिहारी में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी प्रेक्षा ग्रह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर जख्म प्रतिवेदन देना सुनिश्चित कराई जाए। उपाधीक्षक सदर अस्पताल को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी 24 घंटे के अंदर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जख्म प्रतिवेदन एवं पोस्टमार्टम प्रतिवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जख्म प्रतिवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अद्यतन करने में लापरवाही नहीं चलेगी।

बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उपाधीक्षक, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी, सभी अस्पताल प्रबंधक और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने लंबित जख्म प्रतिवेदन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय से जख्म प्रतिवेदन अद्यतन नहीं किया गया तो दोषियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक सप्ताह अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में जख्म प्रतिवेदन हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी की बैठक अनुमंडल स्तर पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस संस्थान में जख्म प्रतिवेदन लंबित है, वह एक सप्ताह के अंदर अद्यतन कर ले।

रिपोर्टर – कौशल किशोर तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD