हरगांव की कान्हा गौशाला में चेयरमैन का दौरा, गौवंशो की देखभाल का लिया जायजा:-

सीतापुर: हरगांव में प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर चेयरमैन गफ्फार खां ने कान्हा गौशाला में गौवंशो को फल खिलाए और उनकी देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई और गौवंशो के लिए भूसा, दाना, पानी और हरा चारा की व्यवस्था की जांच की।
अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र ने बताया कि समय-समय पर कान्हा गौशाला में गौवंशो की देखभाल का जायजा लिया जाता है और गौशाला में प्रर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना, पानी और हरा चारा उपलब्ध रहता है। गौशाला के केयरटेकर शोभित सिंह ने बताया कि चेयरमैन और ई ओ के आदेशानुसार गौवंशो की देखभाल हर संभव प्रयास किया जाता है और समय-समय पर डाक्टरो द्वारा चेकप कराया जाता है।
रिपोर्टर – राशिद खांन चांद
