मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया:-

पीलीभीत: ग्राम पिपरिया अंगरु के पंचायत भवन में क्षेत्र अधिकारी सदर नताशा गोयल ने महिलाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। इस अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही इन नंबरों का सही उपयोग कैसे किया जाए, इस पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। क्षेत्र अधिकारी सदर नताशा गोयल ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
