नगर निगम मजदुर फेडरेशन रोहिणी MCD जोन दिल्ली विशाल प्रदर्शन यूनियन नेता रणधीर जी ने MCD की आवाज को उठाया:-

दिल्ली: रोहिणी में मजदुर फेडरेशन ने विशाल प्रदर्शन किया, जिसमें यूनियन नेता रणधीर जी ने MCD कर्मचारियों की आवाज उठाई। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य MCD कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना था, जिनमें नियमितीकरण और समान वेतन शामिल हैं। महापौर राजा इकबाल सिंह ने प्रदर्शन के बाद 11 सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें विपक्षी दलों के पार्षद भी शामिल हैं। समिति को दो दिन के भीतर सुझाव सौंपने को कहा गया है।

MCD कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और फागिंग अभियान प्रभावित हुआ है। कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आगे भी प्रदर्शन करेंगे।
रिपोर्टर – संतोष राय
