जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की नियुक्ति, भाजपा नेता विपिन गोस्वामी को पीजी कॉलेज की जिम्मेदारी:-

मध्य प्रदेश: दतिया में पीजी कॉलेज सहित जिले के सभी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा नेता विपिन गोस्वामी को पीजी कॉलेज दतिया में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कन्या महाविद्यालय दतिया के लिए ऊषा नाहर, पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए रामदास झस्या, विधि कॉलेज के लिए नरोत्तम योगी, शासकीय आईटीआई कॉलेज के लिए मोहन पटवा, भांडेर महाविद्यालय के लिए चिमन यादव, सेंवढ़ा महाविद्यालय के लिए रविंद्र जाट, इंदरगढ़ महाविद्यालय के लिए सुजान सिंह रावत और बसई महाविद्यालय के लिए आशीष तिवारी को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रिपोर्टर – विजय गोस्वामी
