कुड़वार में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच:-

सुल्तानपुर: कुड़वार थाना क्षेत्र में कमला इंडियन गैस के पास दुकान पर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरवापार कुड़वार निवासी माता प्रसाद पांडे उर्फ मतऊ पांडे (55) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में ताबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
रिपोर्टर – रामबाबू यादव
