सम्भल में डीएम की कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर….

प्रशासन सख्त: डीएम के निरीक्षण में अतिक्रमण पर कार्रवाई, नाली पर बने स्लैब तोड़े गए:-

सम्भल: जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने डीएम आवास के बाहर क्षेत्र का निरीक्षण किया और अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नाली के ऊपर बनाए गए अवैध स्लैब को तोड़ दिया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किया जा सके। साथ ही रास्ते में बाधा बन रहे बिजली के पोल को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बहजोई में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालियों पर बने अवैध स्लैब को हटाया है। नगर पालिका बहजोई की टीम ने जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान नाली के ऊपर बने अवैध स्लैब को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे पानी के बहाव में आ रही रुकावट दूर हो सके। नगर पालिका की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD