सुल्तानपुर में बिजली की आग, दो घर जलकर राख…

आग का कहर, 12 बकरियां और बाइक जलकर खाक, पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग:-

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के निसासिन गांव में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दो कच्चे मकान इसकी चपेट में आ गए। आगजनी की इस घटना में गांव निवासी मुन्तजीम अहमद और मुतीन अहमद का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मुन्तजीम अहमद की 12 बकरियां, एक बाइक और तीन साइकिल समेत कई कुंतल अनाज भी जलकर खाक हो गया। नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक सब कुछ जल चुका था और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल, एसडीएम और तहसीलदार से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

रिपोर्टर – अनिल जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD