दुर्गा नगर मंदिर में 101 कन्याओं का पूजन, विधायक ने किया सम्मान:-

सुल्तानपुर: दुर्गा नगर मंदिर (चोरमा) में चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने की। इस दौरान 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इस पावन अवसर पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह, तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह, खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी और थाना प्रभारी जयसिंहपुर प्रमोद कुमार मिश्रा विधायक प्रतिनिधि गुड्डू उपाध्याय रत्नेश तिवारी अखिलेश सिंह सनातनी सुरेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।
रिपोर्टर – अनिल जायसवाल
