कोतवाली के सामने लात-घूंसे, एक महिला ने बचाने की कोशिश की:-

उरई: कोतवाली के सामने दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही है, लेकिन दोनों पक्षों के लोग लगातार भिड़ते रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस ने साफ कहा कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है।
रिपोर्टर – रणजीत गौतम
