कबीरधाम में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग, एनएसयूआई ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन:-

छत्तीसगढ़: कबीरधाम जिले के सभी 10 महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से प्रेषित किया गया।
एनएसयूआई अध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे लंबे समय से रोका जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन जल्द निर्णय नहीं लेता है, तो एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों के लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
एनएसयूआई की प्रमुख मांगें हैं:-

जिले सहित पूरे प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली
निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया
चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा
छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता प्रदान करना
एनएसयूआई ने कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।
रिपोर्टर – विकास सोनी
