98 करोड़ की लागत से बना 1 किलोमीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, जल्द होगा औपचारिक उद्घाटन:-

पीलीभीत: आसाम चौराहे पर नवनिर्मित फ्लाईओवर को ट्रायल के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिया गया है। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस 1 किलोमीटर से अधिक लंबे फोरलेन फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से शहरवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। ट्रायल की शुरुआत नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा विधिवत हवन-पूजन के साथ की गई।

जिलाधिकारी ने पूरे पुल का भ्रमण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची और शेष बचे छोटे-मोटे कार्यों को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का औपचारिक उद्घाटन जल्द ही गरिमामय ढंग से किया जाएगा, जिसके लिए समय निर्धारित किया जा रहा है।

फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल स्थानीय यातायात सुगम होगा, बल्कि नेशनल हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों को भी असम चौराहे के भारी जाम से निजात मिलेगी। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, संरक्षक तारिक कुरैशी, पत्रकार बंधु ,प्रसून शुक्ला और जितेंद्र अवस्थी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
