उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार:-

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर एवं वेबसाइट पर अवैध रूप विद्यार्थियों/अभिभावको को अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह के काल सेन्टर का पर्दाफाश किये जाने के सम्बन्ध में ।
अपराध का तरीका:-

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणो से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि हम लोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर तथा उ0प्र0 व अन्य प्रदेशो के भिन्न- 2 विश्वविद्यालय व तकनीकि शिक्षा बोर्ड की कूटरचित अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र बनाकर सम्पूर्ण भारत वर्ष में एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को वितरित करते है। गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र मांग के अनुरूप स्वयं बनाकर व कलर प्रिंटआउट निकालकर फर्जी मोहर लगाकर दे देते थे। अभियुक्त सत्येन्द्र बर्नवाल द्वारा कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in तैयार करने का काम किया गया था । अभियुक्त मोनू गुप्ता द्वारा छात्र/छात्राओं से पैसे लेकर फर्जी अंक पत्र, डिग्री, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र मांग के अनुरूप उपलब्ध कराने का काम किया जाता था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1. सत्येन्द्र बर्नवाल पुत्र श्री बैजनाथ प्रसाद निवासी रमजीता थाना कुचाइकोट जिला गोपालगंज बिहार, हालपता- 602 फ्लोर-6 मिगसन कियान वसुन्धरा सेक्टर-14, थाना इंद्रापुरम गाजियाबाद, उम्र करीब 41 वर्ष ।
2. मोनू गुप्ता पुत्र स्व जगन्नाथ गुप्ता निवासी जमुरतगंज मोतीनगर थाना पुराकलन्दर जिला फ़ैजाबाद, हालपता 555/39 महाराजापुराम केशरीखेड़ा थाना कृष्णा नगर कमिश्नरेट लखनऊ, उम्र करीब 42 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण:-
मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण:-

* 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मय 03 सिम कार्ड ।
* 24 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र ।
* 02 एप्पल लैपटॉप ।
* 04 फर्जी मोहर ।
रिपोर्टर – शिवम् द्विवेदी
