पुलिस अधीक्षक ने किया बैच और स्टार लगाकर सम्मानित, जश्न का माहौल:-

बहराइच: बहराइच पुलिस के प्रतिसर निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने उन्हें बैच और स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर सेवानिवृत होने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को भी उपहार देकर विदाई दी गई। प्रोन्नत अधिकारी को बधाई देने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, क्षेत्राधिकारी पयागपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात/डॉयल-112 और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव
