अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने टीना डाबी से की शिष्टाचार भेंट:-

राजस्थान: टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान से शिष्टाचार भेंट की। अकबर खान ने टीना डाबी को गुलदस्ता भेंट कर टोंक की पावन धरा पर अभिनंदन किया और कहा कि उनसे टोंक जिले को बहुत उम्मीदें हैं। अकबर खान ने कहा कि टीना डाबी टोंक जिले के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
इस अवसर पर किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, एडवोकेट फिरोज खान, डॉ अश्फ़ाक, नवेद खांन, रामसहाय मीणा, हरदयाल सिंह, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर – एस रहमान
