मोटरसाइकिल यात्रा एवं पैदल यात्रा निकालकर 145 बूथ के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया:-

हरियाणा: थानेसर विधानसभा के बूथ क्रमांक 145 की कार्य समिति ने भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं बूथ के पन्ना प्रमुख डाॅ ऋषिपाल मथाना ने बताया कि बूथ की कार्य समिति के कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ के क्षेत्र सेक्टर 8 व लोटस ग्रीन सिटी में मोटरसाइकिल यात्रा निकालते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सेक्टर 8 के हाउसिंग बोर्ड में पैदल यात्रा निकालते हुए सभी सेक्टर वासियों से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के साथ-साथ पार्टी से जुड़ने का निवेदन भी किया।

डाॅ मथाना ने बताया कि बूथ के कार्यकर्ताओं ने सभी से निवेदन किया है कि पार्टी का भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य है, इस पवित्र यज्ञ में आप सभी अपनी आहुति डाले और इस पुण्य कार्य के भागी बने उन्होंने बताया कि आज शाम को बूथ के कार्यकर्ता बूथ कार्यालय पर दीप जगा कर इस उत्सव को और भी ज्यादा प्रेरणादायक बनाएंगे।

इस अवसर पर भूत 145 की समिति के कार्यकर्ता बी एल अरोड़ा, रामफल सहारण, पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील चित्रा, विनोद शर्मा, हरिदत्त शर्मा, नरेंद्र चौधरी, जयप्रकाश शास्त्री, जोगिंदर सिंह, सुनील वशिष्ठ, सूरज प्रकाश भारद्वाज, कमलकांत शर्मा, अंग्रेज सिंह, मोहित कक्कड़, पंकज बंसल, सुखविंदर सिंह, अमित धीमान, रणधीर सिंह मैहला, सचिन कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – अरविंदमोहनशर्मा विपिन कुमार
