हरदोई में घरेलू हिंसा का मामला, महिला ने पुलिस से मांगी मदद…

पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार:-

हरदोई: थाना बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम मझिगवां की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता विद्यादेवी, पत्नी लल्ला प्रसाद पासी, निवासी ग्राम प्रतापपुर (मझिगवां), ने प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति लल्ला प्रसाद का अपनी ही देवरानी पुष्पा (पत्नी महेंद्र पासी) से संबंध होने के कारण वह उनसे खुन्नस रखते हैं और आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं।

महिला ने लगाया पति द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न का अरोपः-

महिला का आरोप है कि पति द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें घर से निकालने की धमकी भी दी जा रही है। इतना ही नहीं, उनके अनुसार परिवार के अन्य सदस्य—चचेरी सास सोमवती (पत्नी दलगंजन) और चचेरे ससुर अहिवरन (पुत्र मुन्नीलाल पासी)—भी इस प्रताड़ना में शामिल हैं और रोजाना उन्हें अपमानित करते हैं। पीड़िता ने बताया कि इस माहौल का असर उनकी दोनों बेटियों पर भी पड़ रहा है, जिससे वे भय और तनाव में जीवन जीने को मजबूर हैं।

पुलिस से कार्रवाई की मांगः-

विद्यादेवी ने थाना बेनीगंज पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और उन्हें तथा उनकी बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा पर सवालः-

यह मामला एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करता है, जिस पर समाज और प्रशासन दोनों को संवेदनशीलता के साथ ध्यान देने की आवश्यकता है।

रिपोर्टर – रामजी शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD