प्रयागराज के बहरिया में दर्दनाक हादसा, युवक की गई जान…

दर्दनाक हादसा: थ्रेसर मशीन में फंसकर युवक की मौत, प्रयागराज में हड़कंप:-

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। 22 वर्षीय सुमित कुमार गौतम की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुमित गेहूं की मंड़ाई के दौरान थ्रेसर में बाल डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और वह अंदर खिंच गया।हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक सुमित अपने परिवार का सहारा था। पिता राजकुमार मिस्त्री का काम करते हैं और बड़ा भाई दिल्ली में नौकरी करता है।ट्रैक्टर मालिक रोहित यादव बताया जा रहा है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एक पल की लापरवाही ने छीन ली एक जवान जिंदगी।

रिपोर्टर – नरेंद्र केशरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD