माधौगढ़ में पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार….

मुठभेड़ में घायल हुआ एक आरोपी, दो गिरफ्तार: माधौगढ़ पुलिस ने किया हत्या कांड का खुलासा:-

जालौन: कोतवाली माधौगढ़ पुलिस टीम ने युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा घटना के खुलासे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की। इस दौरान अभियुक्त घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्टर – रणजीत गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD