कुरुक्षेत्र के आदर्श बूथ 145 के कार्यकर्ता “दीनदयाल धाम” की यात्रा पर…

बूथ 145 हरियाणा प्रदेश व देश में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करेगा – तजिंद्र सिंह गोल्डी:-

हरियाणा: कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा के आदर्श बूथ क्रमांक 145 की कार्य समिति के 13 कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पैतृक गांव नगला चंद्रभान, फरहा, जिला मथुरा के लिए निकले। भाजपा के जिला अध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह गोल्डी जी ने भारत माता पर पुष्प अर्पित करते हुए एवं सभी कार्यकर्ताओं का तिलक करके और सभी को भाजपा का पटका पहनाकर व हाथ में भाजपा का ध्वज देकर व झंडी दिखाकर कुरुक्षेत्र से रवाना किया।

गोल्डी जी ने कहा कि थानेसर विधानसभा का हमारा बूथ 145 हरियाणा का आदर्श बूथ है और यह बूथ हरियाणा प्रदेश व देश में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर बूथ के पन्ना प्रमुख एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डाॅ ऋषिपाल मथाना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा दर्शाए गए मार्ग एकात्म मानव दर्शन के मार्ग पर कार्य कर रही है।

इस तीर्थ यात्रा पर जाने वाले कार्यकर्ताओं में पन्ना प्रमुख एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ ऋषिपाल मथाना, बूथ अध्यक्ष श्री रामफल सहारण, बूथ पालक पुरुषोत्तम शर्मा, बी एल ए 2 पंकज बंसल, शक्ति केंद्र प्रमुख बी एल अरोड़ा, मंडल सचिव एवं पन्ना प्रमुख सुशील चित्रा, लाभार्थी प्रमुख सुनील वशिष्ठ, सह सैनिक प्रमुख विनोद शर्मा, सह शिक्षक प्रमुख जयप्रकाश शास्त्री, पन्ना प्रमुख अंग्रेज सिंह, पन्ना प्रमुख अमित धीमन, पन्ना प्रमुख सेवानिवृत Xen रणधीर सिंह, पन्ना प्रमुख सुखविंद्र सिंह शामिल हैं।

रिपोर्टर – अरविंदमोहन शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD