बिहार के सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात:-

दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं और वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने जानकारी दी है, कि नीतीश कुमार आज 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात होगी। जिसमें बिहार की नई सरकार की रूपरेखा और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की जा सकती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 1:20 बजे एयर इंडिया की नियमित उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वे कल 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने पद की शपथ लेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद वे कल शाम ही दिल्ली से वापस पटना लौट आएंगे। इस संक्षिप्त दौरे के दौरान उनके राष्ट्रीय नेताओं से मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्टर – अनिल कुमार चौधरी
