विश्वनाथ इंटर कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन’, छात्राओं की प्रस्तुति ने जीता दिल….

कलान: विश्वनाथ इंटर कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन’ पर प्रेरक आयोजन, निकली जागरूकता रैली:-

सुलतानपुर: कलान में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक और सशक्तिकरण से भरपूर आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जिला विधान रक्षक महोदय के निर्देशन में पूरे जनपद में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

विद्यालय के प्रवक्ता डी.पी. सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह तथा उप-प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट-गाइड दल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।स्काउट प्रभारी गंगा प्रसाद एवं गाइड कैप्टन मनीषा पांडे के नेतृत्व में छात्राओं ने नारी शक्ति के सम्मान में सुंदर प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संदेशपरक गतिविधियों के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है।विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का दृश्य अत्यंत आकर्षक और प्रेरणादायक रहा। छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर नारी सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD