डिंडोरी में आग का तांडव: किराना दुकान जलकर खाक….

गर्मी का कहर: डिंडोरी की किराना दुकान बनी आग का गोला, लाखों का सामान खाक:-

मध्य प्रदेश: डिंडोरी जिले के मेंहदवानी थाना क्षेत्र के भुरका गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गर्मी के बढ़ते तेवर के बीच एक किराना दुकान अचानक आग का गोला बन गई।

शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह:-

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कहावत है— “आग लगने पर कुआं खोदने से कुछ नहीं होता” — और यहां भी यही हाल देखने को मिला। दुकान में रखा राशन, दैनिक उपयोग का सामान और लाखों रुपये का किराना सामान धू-धू कर जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

आग बुझाते समय महिला घायल:-

ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के दौरान एक महिला भी झुलस गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।इस हादसे में दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर – अंकित चंद्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD