विहिप-बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन, सिग्नल चौक पर पुतला दहन; कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन:-

कवर्धा: आज नगर कवर्धा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में विकृत एवं राष्ट्रविरोधी मानसिकता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
शाम 5 बजे सिग्नल चौक पर पुतला दहन:-

कार्यकर्ता शाम 5 बजे सिग्नल चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। संगठन ने देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित साजिशों के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:-

प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति एवं भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कवर्धा जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, अवैध कब्जों और साजिशों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी, जिला संयोजक जितेन्द्र वर्मा, सह-संयोजक हर्षित चौबे, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी, नगर मंत्री सोनू पाली, नगर उपाध्यक्ष विजय तिवारी, नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – विकास सोनी
