टोंक: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ जयपुर में आक्रोश रैली….

जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, टोंक से अंजली गुप्ता-नीलिमा आमेरा के साथ पहुंचा जत्था:-

राजस्थान: टोंक में महिला आरक्षण के समर्थन में जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें टोंक जिले से भी बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

टोंक से पहुंचा महिला मोर्चा का जत्थाः-

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के आह्वान पर जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय से निकली आक्रोश रैली में टोंक जिले से भाजपा जिला मंत्री नीलिमा सिंह आमेरा और महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जयपुर पहुंचीं।

विपक्ष के रुख पर जताया आक्रोशः-

रैली के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के रुख को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में विपक्ष ने महिला विरोधी सोच रखते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल का समर्थन नहीं किया, उससे पूरे देश की महिलाओं में गुस्सा है। उन्होंने अपने अधिकारों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।

महिला का अपमान, भारत माता का अपमानः-

रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला का अपमान, भारत माता का अपमान है। इसके बाद महिलाओं ने प्रदेश कार्यालय से पदयात्रा करते हुए विरोध दर्ज कराया और एकजुटता का संदेश दिया।

रिपोर्टर – एस रहमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD