कुरुक्षेत्र: मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जी का विशेष पूजन…

‘हनुमान जी शंकर के 11वें रुद्र अवतार’ — महंत जगन्नाथ पुरी ने मारकंडेश्वर मंदिर में कराया विशेष पूजन:-

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में मंगलवार को भगवान श्री राम भक्त हनुमान का मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन किया गया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में हुए इस आयोजन में श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान जी के भजनों का गुणगान भी किया गया।

हनुमान जी भगवान शंकर के 11वें रुद्र अवतारः-

पूजन के उपरांत महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान शंकर ने अपना रूद्र अवतार इसलिए लिया था क्योंकि उनको भगवान विष्णु से दास्य का वरदान प्राप्त हुआ था। वीर हनुमान जी उनके ग्यारहवें रुद्र अवतार हैं। इस रूप में भगवान शंकर ने भगवान राम की सेवा भी की और रावण वध में उनकी मदद भी की थी।

थोड़ी सी प्रार्थना से प्रसन्न हो जाते हैं हनुमान जीः-

महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि हनुमान जी की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर मनुष्य के ऊपर कोई संकट आया है तो इन संकटों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं, जो थोड़ी सी प्रार्थना और पूजा से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

किसानों की खुशहाली के लिए की गई प्रार्थनाः-

महंत ने बताया कि खेतों में किसानों की फसलें पक चुकी हैं तथा कटाई चल रही है। ऐसे में किसानों की अच्छी फसलों और खुशहाली की कामना के साथ श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की गई। इस मौके पर स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी सीताराम, स्वामी संतोष नंद, स्वामी अमर दास, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह, सुखा सिंह, बलकार सिंह, सचदेव, ममता रानी, आरुषि व अंजना समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर – अश्विनी वालिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD