नोहर ब्रेकिंग: भीषण गर्मी पर प्रशासन सख्त, नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 12 बजे तक ही; आदेश नहीं माना तो होगी कार्रवाई:-

राजस्थान: हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालय समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से विचार-विमर्श के बाद आदेश जारी किया है।
नर्सरी से 8वीं तक बदला समय:-
नए आदेश के तहत कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 27 अप्रैल, 2026 से सत्रांत तक लागू रहेगी।
9वीं-12वीं का समय पूर्ववत:-

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ का समय पूर्ववत ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य:-
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश की अक्षरशः पालना सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में सुनिश्चित कराई जाए।
अवहेलना पर होगी कार्रवाई:-

आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी और लू के चलते यह निर्णय लिया है।
रिपोर्टर – मनोज कौशिक
