बहराइच: तीन राज्यों में BJP की जीत पर जश्न…

BJP की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, सांसद आनंद गोंड ने खिलाई मिठाई:-

बहराइच: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बहराइच के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय में सांसद आनंद गोंड व कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सांसद आनंद गोंड ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के भरोसे की जीत है।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD