DELHI आतिशी-पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए

DELHI

DELHI आतिशी-पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए

DELHI
DELHI

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व

CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है।

इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था

उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर में मंत्रियों और अफसरों के साथ एक मीटिंग करेंगी। इसमें दिल्ली जल बोर्ड और PWD के अधिकारियों को खास तौर पर बुलाया गया है। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा भी इस बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग में खराब सड़कों और पानी के मुद्दे पर चर्चा होगी।

इसके अलावा नई सरकार का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। यह तीन दिन तक चलेगा और 27 फरवरी को खत्म होगा। सदन में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। तीसरे दिन CAG की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और AAP पर नई सरकार की आलोचना करने पर जवाब दिया। रेखा ने कहा- शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन हमारी कैबिनेट बैठक हुई और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक रखा था। अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और PM मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा।”

रेखा ने आगे कहा, ‘उन्हें (विपक्ष) अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD