क्राइम AJMER पुलिस की मौजूदगी में मॉल-बाजारों में जमकर तोड़फोड़ News EditorMarch 8, 2025 AJMER पुलिस की मौजूदगी में मॉल-बाजारों में जमकर तोड़फोड़ AJMER पुलिस की मौजूदगी में अजमेर के सिटी स्क्वॉयर, मीराज मॉल और अन्य बाजारों में वकीलों ने जमकर तोड़फोड़ की। बंद के दौरान मुट्ठी भर पुलिस के जवान वकीलों को रोकने में असफल रहे। उधर, दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में वकील अजमेर कोर्ट के पास इकट्ठे हुए हैं। जयपुर-अजमेर रोड को जाम कर दिया है। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। खुली दुकानें देखकर भड़के बंद के दौरान अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने होटल और दुकान खुली देख वकील भड़क गए। उन्होंने दुकान-होटल की जाली पर डंडे मारे। दुकानों के सामान भी फेंक दिए। इस दौरान कुछ वकील गुस्साए साथियों को शांत कराते भी नजर आए। उधर, पुष्कर और नसीराबाद के बाजार भी पूरी तरह से बंद हैं। अतिआवश्यक सेवाओं को बंद से छूट पुष्कर में सीनियर एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया की हत्या के विरोध में आज (शनिवार) अजमेर पुष्कर, नसीराबाद और ब्यावर बंद है। केवल मेडिकल स्टोर, स्कूल और पेट्रोल पंप को छूट रहेगी। बिजयनगर गैंगरेप-ब्लैकमेल कांड के विरोध में एक मार्च को भी अजमेर शहर बंद रखा गया था। एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है, जब बंद का ऐलान किया गया है। शराब के ठेकों पर भी पहुंचे वकील, संचालक को पीटा वकीलों ने अजमेर के पुष्कर रोड और सिने वर्ल्ड स्थित शराब ठेकों में भी हंगामा किया। एक ठेका संचालक और मौके पर शराब पी रहे युवक की पिटाई की। Post Views: 57
गाजीपुर ब्रेकिंग: अजय राय के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च पुलिस ने रोका… नाबालिग हत्याकांड: गाजीपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन से अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च से पहले ही कई…
श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर चोर गिरफ्तार… पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर को किया गिरफ्तार, फरार साथी की तलाशः- श्रावस्तीः- उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक…
नोएडा जीएसटी विभाग के आईएएस अधिकारी ने गाजियाबाद में महिला अधिकारी से की छेड़छाड़… गाजियाबाद में तैनात एक महिला अधिकारी की नौकरी बचाने के नाम पर उसका शोषण किया नोएडा जीएसटी विभाग के आईएएस…