राज्य MATHURA वृंदावन में राधा-कृष्ण ने भक्तों पर बरसाए रंग News EditorMarch 10, 2025 MATHURA वृंदावन में राधा-कृष्ण ने भक्तों पर बरसाए रंग MATHURA ब्रज में आज रंगभरनी एकादशी से गीले रंगों की होली शुरू हो गई है। वृंदावन में राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकला बग्गी पर विराजमान होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में होली खेलने निकले। इस दौरान राधा कृष्ण ने जमकर रंग-गुलाल रास्तेभर उड़ाया। बांके बिहारी जी चांदी के सिंहासन पर बैठकर भक्तों पर सोने की पिचकारी से रंग बरसा रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सतरंगी होली देखने को मिली। यहां लड्डू, जलेबी, लट्ठमार और रंग-गुलाल से होली खेली गई। ब्रज नगरी में आज 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह वृंदावन में 5 कोस यानी 15 किमी की परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। पूरे परिक्रमा मार्ग पर रंग बरसे। कोई लड्डू गोपाल तो कोई बच्चे को गोदी में लेकर पैदल परिक्रमा करने पहुंचा। कई महिलाएं दंडवती यानी लेटकर परिक्रमा की। रंगभरी एकादशी पर्व पर राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकला। बग्गी पर विराजमान होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में होली खेलने निकले। इस दौरान राधा कृष्ण के स्वरूप ने जमकर गुलाल रास्ते भर उड़ाया Post Views: 74
जैसलमेर में मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन… प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को मिली स्वास्थ्य सेवाएं:- राजस्थान: जैसलमेर में जिला अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक और…
देवास में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम… साकार सेवा फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:- मध्य प्रदेश: देवास में साकार सेवा फाउंडेशन द्वारा 13…
मिर्जापुर में मिलावटी खोवा जब्त, कार्रवाई तेज…. चुनार खोवा मंडी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 कुंटल मिलावटी खोवा जब्त:- मिर्जापुर: जनपद के चुनार क्षेत्र स्थित…