राजनीति MUMBAI मुस्लिमों को आंख दिखाने वाले को बख्शेंगे नहीं News EditorMarch 22, 2025 MUMBAI मुस्लिमों को आंख दिखाने वाले को बख्शेंगे नहीं नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र में लगातार नेताओं की बयानबाजी जारी है। MUMBAI इस बीच डिप्टी CM अजित पवार ने मुस्लिम समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अजित पवार ने कहा- जो भी मुस्लिम भाइयों को आंख दिखाएगा, दो समूहों के बीच संघर्ष भड़काकर कानून व्यवस्था को बाधित करेगा और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा। वह चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी हालत में बख्शा या माफ नहीं किया जाएगा। पवार ने ये बयान पार्टी की ओर से मुंबई के इस्लाम जिमखाना में शुक्रवार को दी गई इफ्तार पार्टी के दौरान दिया। पवार ने ये भी कहा- रमजान सिर्फ एक धर्म तक सीमित नहीं है। यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। भारत विविधता में एकता का प्रतीक है। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और शाहू जी महाराज ने जातियों को एकसाथ लाकर समाज के उत्थान का मार्ग दिखाया। हमें इस विरासत को आगे बढ़ाना है। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। Post Views: 118
केरल का नाम अब केरलम, कैबिनेट की मंजूरी…. सेवातीर्थ में पहली मीटिंग; रेल-मेट्रो और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए ₹12,236 करोड़ मंजूर:- दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस…
संभल में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश… 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत, जनपद न्यायाधीश ने की बैठकः- संभल / चंदौसी: उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण…
जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने संभल में जौहर केंद्र की स्थापना की दी घोषणा… जौहर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने की शिरकत, दिया महिलाओं को सशक्त करने का संदेशः- संभल: विद्या भारती अखिल भारतीय…