राजनीति MUMBAI मुस्लिमों को आंख दिखाने वाले को बख्शेंगे नहीं News EditorMarch 22, 2025 MUMBAI मुस्लिमों को आंख दिखाने वाले को बख्शेंगे नहीं नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र में लगातार नेताओं की बयानबाजी जारी है। MUMBAI इस बीच डिप्टी CM अजित पवार ने मुस्लिम समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अजित पवार ने कहा- जो भी मुस्लिम भाइयों को आंख दिखाएगा, दो समूहों के बीच संघर्ष भड़काकर कानून व्यवस्था को बाधित करेगा और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा। वह चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी हालत में बख्शा या माफ नहीं किया जाएगा। पवार ने ये बयान पार्टी की ओर से मुंबई के इस्लाम जिमखाना में शुक्रवार को दी गई इफ्तार पार्टी के दौरान दिया। पवार ने ये भी कहा- रमजान सिर्फ एक धर्म तक सीमित नहीं है। यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। भारत विविधता में एकता का प्रतीक है। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और शाहू जी महाराज ने जातियों को एकसाथ लाकर समाज के उत्थान का मार्ग दिखाया। हमें इस विरासत को आगे बढ़ाना है। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। Post Views: 136
सम्भल में किसान दिवस बैठक: आत्मनिर्भरता और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा… किसान दिवस बैठक में कृषि और पशुपालन पर हुई चर्चा, आधुनिक तकनीक एवं जैविक खाद पर जोरः- सम्भल: किसान दिवस…
सीतापुर में गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई…. पुलिस की बड़ी जीत: अभियुक्त को 3 साल की सजा और 5,000 रुपये का जुर्माना:- सीतापुर: पुलिस ने एक बड़ी…
गोशाईंगंज प्रभारी लौटनराम निषाद का दर्जनों जगहों पर हुआ स्वागत… समाजवादी पार्टी ने लौटन राम निषाद को बनाया गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी, अखिलेश यादव ने दिया संकेतः- अयोध्याः समाजवादी…