श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर चोर गिरफ्तार…

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर को किया गिरफ्तार, फरार साथी की तलाशः-

श्रावस्तीः- उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में एक अंतर्जनपदीय शातिर चोर सलमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में सलमान घायल हो गया और उसे उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल और हथियार बरामद किया है।

गिरफ्तार चोर का विवरणः-

नाम: सलमान पुत्र झगरू
निवासी: बहराइच
अपराध: चोरी, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम जैसे विभिन्न अपराधों के तहत लगभग 17 मामले दर्ज।

बरामदगी का सामानः-

चोरी के सोने-चांदी के जेवरात
9000 रुपये नकद
दो जोड़ी चांदी की पायल
एक जोड़ी बाली
4000 रुपये नकद

मुठभेड़ का विवरणः-

थाना इकौना, गिलौला और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती रात सोनरई से कोठारपुरवा जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी मैसर पुत्र हनीफ निवासी कन्दौसा थाना बौड़ी जिला बहराइच मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाईः-

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और फरार साथी की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय और थानाध्यक्ष गिलौला विनय पाण्डेय ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। पुलिस ने बताया कि 09 और 10 सितंबर 2025 की रात को संदीप कुमार पाण्डेय के घर से 50,000 रुपए नकद और जेवरात चोरी हुए थे।

श्रावस्ती से सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD