पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे 5 अभियुक्त को किया गिरफ्तारः-

हाथरसः पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सासनी पुलिस और एन्टी थैफ्ट टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से 4 अंगूठी, 1 माथे का टीका, 1 नाक की नथ और 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सवारी के साथ टैम्पो/टिर्री में बैठकर उनके पर्स/बैग आदि से कीमती सामान/पैसे/जेवरात आदि चोरी कर लेते थे।
अभियुक्तों में शीला उर्फ सरोज और रिंकू उर्फ सुखा मुख्य आरोपी हैं, जो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और उनके विरुद्ध जनपद अलीगढ़ व हाथरस में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
रिपोर्टर – कुमार शर्मा
